40 प्रवासी मजदूरों को किया क्वारंटाइन



उधवा/साहिबगंज: लॉक डाउन में विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के बीच संकट उत्पन्न हो गयी है। लॉक डाउन में रोजगार बंद हो जाने पर अब प्रवासी मजदूर का आना लगातार जारी है।

वही अन्य राज्यों से आ रहे मजदूरों को थर्मल स्क्रीन कर पंचायत भवन,स्वस्थ केंद्र अन्य जगहों में बने क्वारंटाइन किया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा पंचायत अंतर्गत उत्तरी बेगमगंज सचिवालय में गुरुवार को लगभग 40 प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन में रखा गया है।वही उत्तरी बेगमगंज के मुखिया जटिल मंडल ने बताया कि अभी अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूर उधवा लौट रहे है।

सभी को क्वारंटाइन केंद्र में रखा जाएगा।यहाँ मजदूरों को किसी भी तरह की कोई समस्या नही होती है।केंद्र में खाने पीने के लिए भोजन की सुव्यवस्था है।

साहिबगंज न्यूज़ की ख़बरें पढ़ने के लिए निचे Follow बटन दबा कर Follow जरुर करें और हमारे साथ सीधा जुड जाए, साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर भी follow करें. साहिबगंज की खरबर सबसे पहले पढ़ने के लिए follow जरुर करें.


Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel