सखी मंडल द्वारा गरीब असहाय को करा रही है भोजन,संचालन में आ रही है समस्या
May 5, 2020
Edit
उधवा/साहेबगंज: पूरे देश में लाकडाउन 3.0 लागु है। गरीब, असहाय लोग भूखे नहीं रहे इसके लिए सरकार के द्वारा पंचायत स्तर दीदी किचन के केन्द्र खोले गए है। और इस कार्य में विभिन्न आजीविका सखी मंडल काम कर रही हैं।
वहीं इन योजनाओं के सुचारू ढंग से संचालन में समस्या भी उत्पन्न हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उधवा प्रखंड के पंचायत राधानगर का है। इस पंचायत में मां दुर्गा आजीविका स्वयं सहायता समूह के द्वारा प्रतिदिन गरीब/असहाय लोगों को भोजन करा रही हैं।
इसे भी पढ़ें: शटर तोड़ कर मोबाइल दुकान में हुई लाखों रुपयों की...
समूह के सदस्य चन्दना देवी सचिव रीना देवी कोषाध्यक्ष बिभा देवी, सदस्य तारा देवी श्योमोली देवी चारो देवी सावित्री देवी पतारानी देवी राखी मंडल करूणा देवी अन्य ने बताया कि दाल-भात योजना एक माह में पहले 30 हजार रुपये ही मिले हैं।प्रति दिन के हिसाब से 1000 हजार रुपए खर्च हेतु दिया गया है।
आगे सदस्यों ने कहा कि एक दिन में दो बार में अधिकतम 70 से 100 व्यक्ति का ही खाना खिलाने का आदेश है।खाना में सरकार के द्वारा सिर्फ दाल भात ही खिलाने का है। परन्तु सब्जी बजट में नहीं रहने से निजी पैसे से खरीदना पड़ रहा है।न्युनतम राशि में निर्धारित से अधिक लोगों को खाना खिलाने पड़ रहे है।
इसे भी पढ़ें: चाँदशहर के पांच सौ मजदूर प्रयागराज में फंसे...
इधर 4 मई से एक समय ही खाना बनाने का निर्देश दिया गया है जिससे असहाय लोगों की मुश्किल बढ़ने की संभावना है।समिति के सदस्यों ने कहा कि हम लोग भूखे रह कर काम कैसे करेंगे? सरकार से परिश्रमिक एवं तत्त्काल सहायता राशि देने की मांग की है।
समस्याओं के संबंध में बीपीएम का कहना है कि संबंधित पंचायत के मुखिया से खाना खाने योग्य व्यक्तियों की सूची तैयार कर दाल भात केन्द्र उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद निचे कमेंट बटन दबा कर कमेंट और लाइक करें साथ ही Twitter, Facebook, Instagram पर साहिबगंज न्यूज़ Page Like करें, साथ ही Youtube पर subscribe करें.