युवती के साथ दुर्व्यवहार करने वाले साहेबगंज बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक सस्पेंड...


युवती के साथ दुर्व्यवहार करने वाले साहेबगंज बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक सस्पेंड


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बरहेट थाना प्रभारी द्वारा एक युवती की पिटाई किये जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरासर अनुचित और शर्मनाक कृत्य है, जो बर्दाश्त के काबिल नहीं।

यहाँ क्लिक करके वायरल विडियो देखें

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच करते हुए दोषी थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निदेश दिया है। 


युवती के साथ दुर्व्यवहार करने वाले बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक सस्पेंड

मुख्यमंत्री के निदेश के बाद आरोपी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि आरोपी प्रभारी को पुलिस लाइंस भेजा गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया।

Also read: आज साहिबगंज से फिर 2 नए कोरोना पॉजिटिव...

डीएसपी बड़हरवा को कल शाम तक जांच करने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी किये गए हैं।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ डायरेक्ट जुड़ने के लिए टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ें, यहाँ Telegram पर क्लिक करके जुड़ें और हमारे साथ सीधा जुड जाए. साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर भी follow करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel