भारतीय वैश्य महासभा ने अरविंद कुमार गुप्ता को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया
Aug 22, 2020
Edit
भारतीय वैश्य महासभा ने अरविंद कुमार गुप्ता को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।
भारतीय वैश्य महासभा के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने उनका मनोनयन किया है।इसकी जानकारी उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। इस अवसर पर अरविंद कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर के संगठन से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
वहीं जिले के गणमान्य वैश्य नेताओं ने अरविंद कुमार गुप्ता को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी। सिद्धू कान्हु मेमोरियल गंगा पुल के युवा कर्ता-धर्ता रामजी ठाकुर ने अरविंद गुप्ता का मुंह मीठा करा कर स्वागत किया।