साहिबगंज: वरीय भाजपा कार्यकर्ता उमा दुबे का निधन...
Aug 29, 2020
Edit
वरीय भाजपा कार्यकर्ता उमा दुबे का निधन
Sahibganj News: साहिबगंज जिला के वरीय भाजपा कार्यकर्ता उमा दुबे का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भाजपा झंडा ओढ़ाकर स्थानीय गंगा घाट किनारे, पूरे विधि-विधान व श्रद्धा सुमन अर्पित कर, उनके परिजन, मोहल्ले वासी, उनके मित्र गण, व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।अंतिम संस्कार के दौरान उनके परिचित ,परिजन, एवं तमाम शहरवासियों की आंखें नम थी । विदित हो कि स्वर्गीय दुबे विगत 30 _35 वर्षों से जिले में सक्रिय समाजसेवी के साथ-साथ, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे थे।
उन्होंने भाजपा में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित, अन्य पदों पर विराजमान होकर निरंतर संगठन के लिए कार्यरत रहे। उमा दुबे के असामयिक निधन पर शहर के जनप्रतिनिधि सहित ,कई गणमान्य लोगों ने शोकाकुल होकर अपनी श्रद्धांजलि दी।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत विगत एक सप्ताह से खराब चल रही थी ,जहां स्थानीय डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज भी चल रहा था। वही आज उनकी बेहतर चिकित्सा सेवा को लेकर उन्हें परिजनों के द्वारा मालदा (पश्चिम बंगाल) ले जाया जा रहा था, मगर थोड़ी दूर ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई ।
वहीं परिजनों ने जिले के प्राइवेट सहित सरकारी स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्ट सेवाओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि, अगर जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदृढ़ और तकनीकी व्यवस्था बेहतर होती तो दुबे की जान बचाई जा सकती थी। श्री दुबे अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चे छोड़ गए हैं, जिस पर फिलहाल गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
साहिबगंज न्यूज़ के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए Telegram पर क्लिक करके जुड़ें और हमारे साथ सीधा जुड जाए. साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर क्लिक करके follow करें.