साहिबगंज: पीड़ित महिला की शिकायत पहुंची मुख्यमंत्री के पास...
पीड़ित महिला की शिकायत पहुंची मुख्यमंत्री के पास
Sahibganj News: साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल प्रखंड क्षेत्र के, टपुआ निवासी अर्चना देवी पति अनंत मंडल को उसके ही ससुर उमेश मंडल, भैंसूर संजय मंडल, देवर मिथुन मंडल ,एवं पीड़िता की गोतनी ने विगत 10 तारीख को बुरी तरह से पिटाई कर दी थी।
उक्त मामले पर पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय आकर एस पी से न्याय की गुहार लगाई थी, जिस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए, आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने का आदेश जिला एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा को दिया था।
एसपी द्वारा कड़ा रुख अख्तियार करते हुए राजमहल थाना को, दोषियों को सजा दिलाने का निर्देश दिया गया है, मगर दोषी फरार चल रहे हैं। इसी क्रम में उचित मदद करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ,उदय कुमार सिन्हा ने पीड़िता अर्चना देवी को तत्काल, 5 किलो दाल तथा 25 किलो चावल राशन मुहैया करवाया है।
0 Response to "साहिबगंज: पीड़ित महिला की शिकायत पहुंची मुख्यमंत्री के पास..."
Post a Comment