साहिबगंज: पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत कल से...
पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत कल से
Sahibganj News: राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के तहत पोलियो अभियान, 20 सितम्बर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।जबकि छूटे हुए बच्चों को 21से लेकर 26 सितम्बर तक घर -घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए पिछले दिनों ही उपायुक्त चितरंजन कुमार ने सभी स्वास्थ्य विभाग, परिवार एवं कल्याण विभाग के साथ साथ अन्य विभागों से भी अभियान के वृहद प्रचार - प्रसार के निर्देश जारी कर दिए है।
ज्ञात हो की पोलियो का टीका, बच्चों को दो बार दी जाती है। एक उस समय, जब बच्चा एक वर्ष का हो और दूसरी बार तब दी जाती है जब बच्चे तीन से चार वर्ष के हो जाते है। पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण मे जिले के लगभग तीस हज़ार बच्चों को पल्स पोलियो की प्रतिरक्षा दवा पिलाई जाएगी।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, एवं परिवार कल्याण विभाग ने मिलकर सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर डी. एन. सिंह ने बताया की जिले में पल्स पोलियो की प्रति रक्षण दवा पिलाने के लिए 1891 गाँव और 3 शहरी निकाय में बूथ स्थापित किये जा रहे हैं।
इधर यूनिसेफ ने भी चेतावनी दी है की दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के चलते, लाखों बच्चे पोलियो जैसे जीवन रक्षक टीको से वंचित रह जाने के जोखिम का सामना कर रहे हैं।
0 Response to "साहिबगंज: पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत कल से..."
Post a Comment