साहेबगंज: विश्वव्यापी महामारी कोरोनावायरस में सबसे ज्यादा अहम...


विश्वव्यापी महामारी कोरोनावायरस में  सबसे ज्यादा अहम

Sahibganj News: विश्वव्यापी महामारी कोरोनावायरस में  सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाने के साथ, योद्धाओं की तरह डटे रहने वाले सफाई कर्मियों को  होप फॉर कैंसर पेशेंट्स नामक संस्था ने शुक्रवार को नगर परिषद में आयोजित एक कार्यक्रम में  नगर परिषद के 6 फ्रंट वॉरियर्स कर्मचारियों को शॉल, सेनिटाइजर,  और मास्क देकर सम्मानित किया।

विश्वव्यापी महामारी कोरोनावायरस में  सबसे ज्यादा अहम


वहीं नगर परिषद सिटी मैनेजर पुरुषोत्तम देव को 10 पीपीई किट भी सौंपा गया। सिटी मैनेजर ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना काल में होप फॉर  कैंसर पेशेंटस नामक  संस्था का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है।

उक्त संस्था पहली ऐसी  संस्था है, जिसने नगर परिषद को पीपीई किट सौंपा है, साथ ही कर्मियों को सम्मानित कर उनकी हौंसला अफजाई भी की है। मौके पर संस्था के कार्यकर्ता विजय झा, गोपाल कुमार, विवेक पासवान व अन्य मौजूद थे।

संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी,  सीमा सिंह ने बताया कि कोरोना काल में शहर की सफाई,  व सेनीटाइजेशन एक बड़ी जिम्मेदारी है। जिसका निर्वहन कर्मी अपनी जान पर खेल कर रहे हैं। ऐसे योद्धाओं को सम्मान देना फख्र की बात है।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1 और 2 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to "साहेबगंज: विश्वव्यापी महामारी कोरोनावायरस में सबसे ज्यादा अहम..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel