साहिबगंज: चार हाथ और दो सिर वाले बच्चे के जन्म के कुछ घंटे बाद हो गई मौत...
चार हाथ और दो सिर वाले बच्चे के जन्म के कुछ घंटे बाद हो गई मौत
Sahibganj News: शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में रविवार रात एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे के दो सिर और चार हाथ थे। हालांकि जन्म के 12 घंटे के बाद बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में प्रसव कराने वाली डॉक्टर खुशबू प्रिया ने बताया कि वे भी इस तरह के बच्चे को देख कर हैरान थी।उन्होंने बताया कि जेनेटिक दिक्कतों के कारण कभी-कभी इस तरह के मामले आते हैं। भ्रूण अविकसित रह जाने के कारण शिशु अपना प्राकृतिक आकर नहीं ले पाता है। ज्ञात हो कि राजमहल की फुलभंगा निवासी 25 साल की महिला को प्रसव के लिए शहर के सूर्या सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Also read: दुर्गा पूजा लेकर जारी दिशा-निर्देश
Also read: साहिबगंज से रांची के लिए ट्रेन
Also read: चार हाथ, दो सिर वाला बच्चा
Also read: एंटी करप्शन ब्यूरो ने जारी किए
रविवार रात को महिला ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर हैरान हो गए। बच्चे के दो सिर और चार हाथ थे। हालांकि बच्चे ने करीब 12 घंटे बाद सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।
प्रसव कराने वाली डॉक्टर ने बताया कि जुड़वां बच्चों की संभावना थी। लेकिन भ्रूण के सही तरीके से विकसित नहीं होने के चलते इस तरह के अनोखे बच्चे का जन्म हुआ। हालांकि ऐसी घटना रेयरेस्ट केस के अन्तर्गत आती है।अनोखे एवं विचित्र शिशु को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी, बता दें साहिबगंज न्यूज़ ने इस खबर को सबसे पहले डाली थी।
0 Response to "साहिबगंज: चार हाथ और दो सिर वाले बच्चे के जन्म के कुछ घंटे बाद हो गई मौत..."
Post a Comment