साहिबगंज: दुष्कर्म कर हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री का फुका पुतला...


दुष्कर्म कर हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री का फुका पुतला

Sahibganj News: साहिबगंज जिला के  पतना प्रखण्ड में  आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिए जाने के विरोध में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का  पुतला दहन किया।

दुष्कर्म कर हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री का फुका पुतला

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास यादव कर रहे थे। कार्यकर्ता हेमंत सोरेन इस्तीफा दे, आदि की मांग कर रहे थे। इस मौके पर  भाजपा जिला महामंत्री रामानंद साह ने कहा कि नाबालिग  के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या काफी निंदनीय है।

इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। नाबालिग  के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मौके पर जिलाध्यक्ष रामदरश यादव,गणेश तिवारी, प्रमोद पांडेय,पंकज चौधरी, मनोज पासवान, चन्द्रभान शर्मा, प्रकाश पंडित, अनिमेष सिन्हा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2 और 3 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to "साहिबगंज: दुष्कर्म कर हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री का फुका पुतला..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel