कृषि बिल के समर्थन में, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया ट्रैक्टर पूजन


कृषि अध्यादेश बिल 2020 के समर्थन में, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया ट्रैक्टर पूजन

साहिबगंज: साहिबगंज जिला के राजमहल प्रखंड अंतर्गत घाट जमुनी में कृषि अध्यादेश बिल 2020 के समर्थन में, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आवाहन पर देश भर में कृषि यंत्र पूजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।



इसी क्रम में शनिवार को कृषि  अध्यादेश बिल 2020 के समर्थन, एवं जागरूकता हेतु राजमहल विधानसभा के घाट जमनी पंचायत के कीर्तन मंडली में, ट्रैक्टर पूजन कार्यक्रम  किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह  मंडल संयोजक उज्जवल साह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को अगर, सीधे किसानों के साथ जोड़ दिया जाए तो, भारत की अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी। जबकि विशिष्ट अतिथि सह  किसान मोर्चा के  प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ किसानों के लुभाने  वाली घोषणा की बजाय, सही नीति ही  लागू करते हैं। जिला परिषद प्रतिनिधि भाजपा नेता राजेश मंडल ने कहा कि, अपने घोषणा पत्र में कृषक सुधार की बात करने वाले कांग्रेसी, आज कृषि  सुधार कानून का विरोध कर रही है, यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है कार्यक्रम को भाजपा नेता सागर मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय मंडल, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दिवाकर मंडल ने किया।

 कार्यक्रम में दिवाकर मंडल, शिव नारायण मंडल ,अंकित मंडल, सुभाष मंडल ,बीरबल मंडल, प्रकाश शाह, जीतन मंडल ,उज्जवल मंडल, प्रकाश मंडल, कृष्णा सहित गांव के किसान मोती मंडल, संतलाल मंडल, रोहित मंडल ,भजन मंडल एवं दर्जनों लोग शामिल थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2 और 3 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)


0 Response to "कृषि बिल के समर्थन में, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया ट्रैक्टर पूजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel