साहिबगंज: दुष्कर्मी को फांसी दो, भाजपा
दुष्कर्मी को फांसी दो, भाजपा
Sahibganj News: पतना में हुए नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के विरोध में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष राम दरस यादव कर रहे थे।कार्यकर्ता द्वारा हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, हेमंत सोरेन इस्तीफा दो आदि के नारे लगाए जा रहे थे । कार्यकर्ताओं का कहना था कि पतना में हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में, सरकार द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है।
कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे भाजपा जिला अध्यक्ष राम दरस यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है , लेकिन झारखंड सरकार मामले को लीपापोती करने में जुटी हैं।
Also read: मृत पशु खुले स्थान में फेंक...
Also read: सादगीपूर्ण सेश हुई शैलपुत्री...
Also read: दुमका विधान सभा उपचुनाव...
भाजपा जिला अध्यक्ष ने मामले को सीबीआई से जांच कराने की मांग किया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता भी उपलब्ध कराया जाए ।कहा की नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या करने वाले दोषियों को फांसी की सजा दिया जाए।
धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रामदरश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, नगर अध्यक्ष मनोज पासवान, कमल महावर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रमिता तिवारी, जयप्रकाश सिन्हा, चन्द्रभान शर्मा, सुनील सिंह, प्रकाश पंडित, चांदनी देवी, गरिमा कुमारी, कृष्णा महतो,चेतन शर्मा, सहित अन्य भाजपा नेता शामिल थे।
0 Response to " साहिबगंज: दुष्कर्मी को फांसी दो, भाजपा"
Post a Comment