महापर्व छठ को लेकर तैयारी जोर - शोर से शुरू, महिलाएं कर रही हैं जमकर खरीददारी
Sahibganj News: शहर से लेकर गांव तक अब काली पूजा के बाद चार दिवसीय महा छठ के आगमन को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर लोगों द्वारा अभी से ही खरीदारी करनी भी शुरू कर दी गई है। कई जगह पर घाट की सफाई भी जिला प्रशासन के आदेश पर शुरू कर दिए गए हैं।
छठ पर्व को काफी आस्था, संस्कार,नेम निष्ठा का महा पर्व माना जाता है। खासकर झारखंड, बिहार में छठ पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। छठ पर्व में लोग खरना के दिन से ही पूरे तन- मन से सूर्य भगवान के प्रति अपनी आस्था रखते हैं। लोगों का मानना है कि जैसे-जैसे महा छठ पर्व नजदीक आते जाएंगे,वैसे - वैसे सूप, डलिया, एवं फलों के दामों में बढ़ोतरी होती जाएगी।
इसी को लेकर अभी से ही खरीदारी आरंभ कर दी गई है। अभी सूप की वर्तमान कीमत ,60 रुपए प्रति पीस है,जबकि नारियल 60रुपए,सेव 140, संतरा 130 रुपए प्रति किलो बिक रही है। जैसे-जैसे महा छठ पर्व नजदीक आता जाएगा, महा छठ पर्व में लगने वाले वस्तुओ की कीमत भी बढ़ती जाएगी।
कोविड-19 के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति वैसे ही नाजुक हो गई है। ऐसे में लोगों के मन में विचार आता है की हर एक वस्तु को धीरे- धीरे खरीद कर घर में रख दें, ताकि महा छठ पर्व के वक्त पैसे की तंगी ना हो। शहर के सभी क्षेत्र में सूप,एवं फलों की खरीदारी में काफी तेजी आ गई है।सबसे अधिक महिलाएं बाज़ार जाकर खरीदारी का आनंद ले रही हैं।
0 Response to "महापर्व छठ को लेकर तैयारी जोर - शोर से शुरू, महिलाएं कर रही हैं जमकर खरीददारी"
Post a Comment