झारखंड भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश पर राजद्रोह का केस


Sahibganj News: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के खिलाफ कांग्रेस के दुमका जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने राजद्रोह की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दुमका नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार के खिलाफ साजिश कर रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।

झारखंड भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश पर राजद्रोह का केस

दर्ज प्राथमिकी में लोकतंत्र की हत्या की कोशिशों पर तत्काल विराम लगाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की गयी है। उनके खिलाफ भादवि की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी), 120 बी (साजिश में शामिल होना) एवं 124 ए (राजद्रोह) के तहत कांड सं 298/20 दर्ज कर ली है।इसमें सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

प्राथमिकी दर्ज कराने उनके साथ झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और झामुमो और कांग्रेस के अन्य नेता नगर थाना पहुंचे थे। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार में दम है, तो मुझे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करके दिखाये। मैं गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हूं।


उक्त बातें श्री प्रकाश ने दुमका में अपने ऊपर दर्ज प्राथमिकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी चुनाव लड़ने से पहले ही दुमका और बेरमो विस उपचुनाव हार चुके हैं। प्राथमिकी उसी बौखलाहट का नतीजा है। जनता का मिजाज सत्ताधारी पार्टी समझ गयी है।

उन्होंने कहा कि विस उपचुनाव में सत्ताधारी दल प्रशासन का दुरुपयोग कर रहे हैं। आने वाले समय में सरकार अंतर्विरोध में स्वयं घिर जायेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान ने पूरे सूबे की राजनीति को एक नया मोड़ दे दिया है।थोड़े - थोड़े सर्द हो रहे झारखंड के मौसम में दीपक प्रकाश का उक्त बयान झारखंड की राजनीति में आग में घी दिखाने का काम कर रही है। सनद रहे कि मामला दर्ज होने के बाद पूरे झारखंड में भाजपाइयों द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जा रहा है।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2 और 3 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to "झारखंड भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश पर राजद्रोह का केस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel