भारतीय वैश्य महासभा के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने एनके गुप्ता


Sahibganj News :  जिला मुख्यालय के पूर्वी फाटक पोखरिया के रहनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता, निरंजन कुमार गुप्ता,भारतीय वैश्य महासभा के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।

भारतीय वैश्य महासभा के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने एनके गुप्ता

भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता के अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश महासचिव सूर्यदेव मोदी ने मनोनयन सह नियुक्ति पत्र प्रेषित किया है। इसके लिए निरंजन कुमार गुप्ता ने युवा प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश महासचिव सूर्यदेव मोदी  एवं भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता का आभार व्यक्त किया है।

भारतीय वैश्य महासभा के युवा प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश महासचिव सूर्यदेव मोदी, जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता एवं युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज मंडल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपके सामाजिक योगदान, कर्मठता एवं सहयोग व समाज के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए आपको भारतीय वैश्य महासभा का युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष   मनोनीत किया गया है। आशा है आप सक्रियता पूर्वक योगदान करते हुए साहिबगंज जिला में संगठन गठित करने में सहयोग प्रदान करेंगे।


इधर भारतीय वैश्य महासभा के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर महासभा के जिला संरक्षक ध्रुव भगत, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मनीषा महावर, महासचिव ऊषा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मोहित कुमार बेगराजका, जिला महासचिव मनोज कुमार साह, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार जायसवाल सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दिया है।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें

Related News

0 Response to "भारतीय वैश्य महासभा के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने एनके गुप्ता"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel