जुग - जुग "जीयो" दादा बने मुकेश अंबानी, शेयर की पहली तस्वीर
देश की सबसे मूल्यवान और नवरत्न में शुमार कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अब दादा, और उनकी पत्नी दादी बन गई हैं। इन दोनों की पुत्रवधू श्लोका ने सुबह 11 बजे एक बेटे को जन्म दिया।
अंबानी परिवार ने एक ट्वीट में बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा से श्लोका और आकाश माता-पिता बन गए हैं। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है।मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बहुत खुश हैं।
बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल से हुई थी। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की थी।
श्लोका सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, रोटी,कपड़ा,और मकान उपलब्ध कराता है। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था जो तीन दिन तक चला था।इसमें देश - विदेश की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थीं।
0 Response to "जुग - जुग "जीयो" दादा बने मुकेश अंबानी, शेयर की पहली तस्वीर"
Post a Comment