साहिबगंज: धान खरीद पर रोक लगाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन
Sahibganj News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किसानों के धान खरीद पर रोक लगाए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के आह्वाहन पर जिले के तीन पहाड़ मंडल के मंगल हाट चौक में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रखण्ड अध्यक्ष सागर मंडल,पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश मंडल,प्रखण्ड महामंत्री शंकर ठाकुर सहित संजय मंडल, दिवाकर मंडल, अमितमंडल, धर्मेद्र मंडल, दिगंबर कर्मकार, सरवनमंडल, शिवनारायण मंडल के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
0 Response to "साहिबगंज: धान खरीद पर रोक लगाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन"
Post a Comment