मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का साहिबगंज दौरा, महिलाओं और बच्चों से
Jharkhand : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा साहिबगंज जिले का दौरा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सड़क मार्ग द्वारा दुमका से साहिबगंज आए। जहां वो देवरिया में महिलाओं एवं बच्चों से मिले जहां बच्चों ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री ने बरहेट चौक पर स्थित सिद्धू - कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया,एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए नव वर्ष की बधाई भी दी। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने अपने भ्रमण के दौरान भोगना डीह स्थित सिद्धू - कान्हू पार्क में स्थित सिद्धू- कान्हू, चांद -भैरव एवं फूलो - झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री द्वारा परिसंपत्ति का वितरण
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा सोमवार को पतना फुटबॉल मैदान में आम जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गंगा मालतो, बासु मालतो, सूर्या पहाड़िया, गोपीनाथ मरांडी, दिसू मरांडी, सकल किस्कू, डोरमा मुर्मू को प्रधानी पट्टा दिया तथा मुख्यमंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना अंतर्गत लाभुकों सुसन्ना मुर्मू, मुन्नी किस्कू वर्ग 09, संगीता मुर्मू,लखी मुनि को लाभ की राशि का चेक दिया।कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा संचालित जेएसएलपीएस की योजना अंतर्गत बेली आजीविका सखी मंडल, ग्राम विनयपुर, पंचायत बिशनपुर को आर एस, चमेली आजीविका सखी मंडल, ग्राम रंगा पंचायत धर्मपुर, को सीआईएफ एवं सहेली आजीविका मंडल, ग्राम सीता पहाड़, पंचायत धर्मपुर को प्रदान किया गया।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
Telegram
Report by: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का साहिबगंज दौरा, महिलाओं और बच्चों से"
Post a Comment