साहिबगंज में संत सेवी महाराज की 101वीं जयंती मनाई गई


Sahibganj News : सदर  प्रखंड क्षेत्र के जिरवा बाड़ी, छोटा पचगढ़, मदन शाही ग्राम स्थित सत्संग भवन मंदिरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संत सेवी महाराज की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी निकाला।

साहिबगंज में महर्षि मेंही की 101वीं जयंती मनाई गई

प्रभात फेरी में झंडा, बैनर लेकर दर्जनों श्रद्धालु शहर के विभिन्न सत्संग भवनों से गुरु महाराज की जय और महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज से सम्बंधित कई अन्य नारा लगाते हुए स्टेशन पहुंचे, वहां से निकलकर कुछ मोहल्ले  का भ्रमण किया, उसके बाद सत्संग भवन परिसर में वापस आकर प्रभात फेरी समाप्त हुई।

प्रभात फेरी के बाद सत्संग भवन परिसर में सत्संग का आयोजन किया गया।जिसमें  विद्वान स्वामी अभिमन्यु  जी महाराज,एवं साध्वी विद्या दीदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि मनुष्य को अपने जीवन काल में प्रतिदिन धार्मिक कार्य करना चाहिए।


सुबह और शाम स्तुति , विनती,रामायण पाठ , ध्यान,आरति निश्चित रूप से करनी चाहिए, तभी शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मनुष्य को कहीं कुछ खोजने की जरूरत नहीं है। मनुष्य के शरीर के अंदर ही आत्मा रूपी परमात्मा विराजमान है, सिर्फ उन्हें जानने,समझने और  महसूस करने की जरूरत है।

यह जो स्वर चल रहा है यही ईश्वर है,और ईश्वर सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी है,जहां भी ध्यान लगा दिया जाए वहीं ईश्वर हैं।साध्वी विद्या दीदी ने कहा कि  जहां कहीं भी अपने आसपास ध्यान, सत्संग, भजन, कीर्तन, स्तुति, विनती, शिव चर्चा, रामायण पाठ आदि धार्मिक कार्यक्रम होता हो तो निश्चित रूप से कुछ न कुछ समय निकालकर उस में भाग लेना चाहिए, अंत में आरति और प्रसाद लेकर ही वापस अपने घर की ओर जाना चाहिए। तभी उस दिन की भक्ति का कार्य सरल और पूर्ण माना जाता है।


0 Response to "साहिबगंज में संत सेवी महाराज की 101वीं जयंती मनाई गई"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel