साहेबगंज : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर...


Sahibganj Newsजिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा जी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन 23 दिसंबर 2020 को  किया गया.

साहेबगंज : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर...

सभी कांग्रेसजनों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. तत्पश्चात सभी ने श्री मोतीलाल वोरा जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया. शोक सभा में जिला अध्यक्ष श्री अनुकूल मिश्रा जी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जबसे होश संभाला है मैंने श्री मोतीलाल जी को कांग्रेस में अपनी सेवा देते देखा है.

वो कांग्रेस के सबसे बुजुर्ग नेता रहे और 93 वर्ष की आयु में भी पार्टी की सेवा करते रहे. वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के अलावा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद पर भी रह चुके थे।केंद्र में पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में भी सेवा दी.


उन्होंने करीब दो दशकों तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और संगठन में कई अन्य जिम्मेदारियां निभाईं. वर्तमान में भी वो कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे।वे निष्ठा और ईमानदारी की जीती जागती मिसाल थे. कांग्रेस पार्टी उनका योगदान कभी भी नहीं भुला सकती. उनके जाने से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है.

शोक सभा में जिला अध्यक्ष श्री अनुकूल मिश्रा जी के साथ प्रदेश प्रतिनिधि मो मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष श्री महेश तिवारी, जिला सचिव मो सलाउद्दीन,जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, जिला सचिव नित्यानंद गुप्ता, जिला सचिव मंगल पासवान, जिला संगठन सचिव मो इमाम हसन, सोशल मीडिया को ऑर्डिनेटर संतोष स्वर्णकार,


प्रदेश महिला सचिव पूनम किरण चौरसिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अनिता सिंह, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, बोरियो प्रखंड उपाध्यक्ष जियाउल हक, बोरियो प्रखंड सचिव आकाश पंडित, नगर उपाध्यक्ष मो शकील, मंडरो प्रखंड सचिव अंशुपाल तांती, साहेबगंज प्रखंड सचिव रंजीत यादव, पूर्व जिला सचिव मो निजामुद्दीन अंसारी, अजित कुमार झा उर्फ मुखिया जी, मो उमर फारूक, बुलंद अख्तर आदि उपस्थित रहे.

साहिबगंज न्यूज़ के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें

0 Response to "साहेबगंज : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel