झारखंडी : बारात से लौट रही कार पुल से नीचे गिरी, एक की मौत 6 लोग गंभीर
Jharkhand : झारखंड के लातेहार जिला में शादी से लौट रहे बोलेरो पुल से नीचे जा गिर जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार हेरहंज थाना क्षेत्र के हेरहंज-पांकी मेन रोड के जानजो गांव के पास बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित बोलेरो कार पुल से नीचे जा गिरी.
करीब 25 फीट नीचे खाई में गिरने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बोलेरो सवार सातों लोग बारात गए थे और सुबह अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में हादसा हुआ है.
0 Response to "झारखंडी : बारात से लौट रही कार पुल से नीचे गिरी, एक की मौत 6 लोग गंभीर"
Post a Comment