साहिबगंज : रेल पुल के लिए फिर से होगा आंदोलन
Sahibganj News : गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति का पांच सदस्यीय शिष्टमंडल समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से साहिबगंज परिसदन में मिलकर ज्ञापन सौंपा।
शिष्टमंडल में केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, केंद्रीय उपाध्यक्ष जगत किशोर यादव, प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव भगत, सिद्धार्थ कुमार एवं उपेंद्र कुमार शामिल थे। केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बाबूलाल मरांडी एवं उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा पिछले 30 वर्षों से साहिबगंज एवं कटिहार जिले की जनता के सहयोग से साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल के निर्माण के लिए आंदोलन किया जाता रहा है,
जिसके फलस्वरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा पुल का शिलान्यास किया। काफी जद्दोजहद के बाद साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर सड़क पुल निर्माण करवाने में सफलता हासिल हुई है, लेकिन अभी आधी सफलता मिली है, आधी अभी बाकी है,
क्योंकि गंगा पुल में रेलवे लाइन शामिल नहीं किया गया है,इसलिए गंगा नदी पर अब अलग से एक रेल पुल निर्माण के लिए गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा आंदोलन आरंभ किया गया है।अरविंद कुमार गुप्ता ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मरांडी से हस्तक्षेप की मांग की है।प्रथम मुख्यमंत्री ने भी हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
Telegram
Report by: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "साहिबगंज : रेल पुल के लिए फिर से होगा आंदोलन"
Post a Comment