मुख्यमंत्री पर किया गया हमला एक सोची समझी रणनीति है: श्याम यादव


पाकुड़ : मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने एवं पुलिस कर्मियों पर हमले के विरोध में एक बैठक पाकुड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में श्याम यादव ने कहा कि सूबे के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के काफिले को रोकना तथा पुलिस कर्मियों पर हमला किया जाना एक सोची समझी षड्यंत्र है। एक षड्यंत्र के तहत और असामाजिक तत्वों एवं भाजपा के द्वारा किया गया घिनौना एवं निंदनीय कार्य है जो कि विपक्षी राजनीतिक दल को शोभा नहीं देता है। 

जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह की घटना की और अग्रसर हो रही है, यह भाजपा की गिरती लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि विकास पुरूष झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जानलेवा महामारी कोरोना में लॉक डाऊन रहते हुए भी झारखंड में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसको देख कर विपक्ष हाताश हो गई है।

माननीय मुख्यमंत्री का आम जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोग पचा नहीं पा रहे हैं। जिससे हताश होकर एक षड्यंत्र के तहत इस तरह कायराना हमला कर षड्यंत्र रच कर मुख्यमंत्री के ऊपर एक सोची-समझी जानलेवा हमला किया गया। इस घटना को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी पाकुड़ घोर निंदा करती है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर भाजपा के गुंडे द्वारा जिस प्रकार लोकप्रिय मुख्यमंत्री का काफिला को रोक कर विरोध व पथराव किया गया है वो बेहद शर्मनाक व दुखद है। ये एक जानलेवा हमला था। सोचिए आप एक चुने हुए आदिवासी मुख्यमंत्री भाजपा के गुंडों से सुरक्षित नहीं तो आम आदिवासी या   जनता कैसे सुरक्षित हो सकता हैं?

इस घटना की निन्दा करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष  श्याम यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा गंदे और तोड़ने वाली राजनीति छोड़ दें, नही तो झारखंड मुक्ति मोर्चा  आंदोलनकारियों की पार्टी है,और ऐसे गुंडे को सबक कैसे सिखाया जाता है? झारखंड मुक्ति मोर्चा बखूबी जानती हैं।

मौके पर झामुमो जिला  प्रवक्ता शाहिद इक़बाल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाविबुर रहमान, महिला अध्यक्ष जोसिफिना हेम्ब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष मुसलोउद्दीन शेख, अबुल कलाम, विकास साहा, शाहनवाज इक़बाल, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
sanjay kumar dhiraj

0 Response to " मुख्यमंत्री पर किया गया हमला एक सोची समझी रणनीति है: श्याम यादव"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel