बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन
साहिबगंज : साहेबगंज स्टेशन चौक के समीप बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदरश यादव के द्वारा किया गया। धरना के माध्यम से झारखंड राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बहन-बेटियों के साथ नित्य हो रहे दुष्कर्म की घटना एवं रांची में विरोध-प्रदर्शन करने पर निर्दोष लोगों के विरुद्ध पुलिसिया कार्यवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में जिला अध्यक्ष रामदरश यादव के अतिरिक्त नगर परिषद अध्यक्ष श्री निवास यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता रामानंद साह,मीडिया प्रभारी सोनेलाल ठाकुर,तीन पहाड़ मंडल अध्यक्ष सागर मंडल,दिवाकर मंडल,शिवम् शर्मा,संजय मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to " बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन"
Post a Comment