प्रखंड बीस सूत्री समिति अध्यक्ष ने कांग्रेस कमेटी बनाने की माँग की
Sahibganj News : जिले के तालझारी कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम बबलू सोरेन धोना ने संसदीय कार्य मंत्रालय सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को एक पत्र लिखा है। अध्यक्ष प्रेम द्वारा लिखे पत्र में कहा गया है की तालझारी प्रखंड में इन दिनों, दलाल व बिचौलिया हावी हो गया है।
जहां गठबंधन सरकार होते हुए भी प्रखंड में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं रह गई है। साथ ही लिखा गया है कि राजमहल लोकसभा सीट से जेएमएम का सांसद है। वहीं बोरियो विधानसभा सीट से भी जेएमएम का ही विधायक है।
कांग्रेस पार्टी का एक भी सांसद व विधायक नहीं होने के कारण तालझारी प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहुत समस्या झेलना पड़ रहा है। इसीलिए जिस विधानसभा क्षेत्र में जेएमएम का विधायक है, उस विधानसभा क्षेत्र के अंदर सभी प्रखंडों में प्रखंड बीस सूत्री समिति का अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से बनाने की माँग प्रेम द्वारा किया गया है।
0 Response to "प्रखंड बीस सूत्री समिति अध्यक्ष ने कांग्रेस कमेटी बनाने की माँग की"
Post a Comment