साहिबगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मीटिंग, इन मुद्दों...


Sahibganj News : साहेबगंज जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वधान में आठ बार के लोकसभा सदस्य, बिहार के पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के निधन पर एक शोक सभा रविवार को आयोजन किया गया।

साहिबगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मीटिंग, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

यह आयोजन साहिबगंज के होटल अभिनव श्री के प्रांगण में किया गया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष श्री अनुकूल मिश्रा जी ने बूटा सिंह के जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बूटा सिंह जी गरीबों और दलितों के लिए पूरी जिंदगी पुरजोर आवाज़ उठाते रहे।

वे महादलित समाज के थे और हमेशा उन्होंने दलितों के हित के लिए काम करते रहे। उन्हें दलितों का मसीहा भी कहा जाता है। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे। वे एक निष्ठावान नेता थे। देश ने एक सच्चा जनसेवक खो दिया। 

जिला अध्यक्ष श्री अनुकूल मिश्रा जी ने उनके परिवार को दुःख सहने की ईश्वर से प्रार्थना की।इसके बाद दो मिनट का मौन व्रत रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री अनुकूल मिश्रा जी के साथ प्रदेश प्रतिनिधि मो. मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष श्री विजय वर्मा,


जिला सचिव मो. सलाउद्दीन, जिला सचिव श्री नित्यानंद गुप्ता, जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, जिला संगठन सचिव रंजीत सिंह, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर संतोष स्वर्णकार, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष श्री राजेश सिंह,नगर अध्यक्ष महेन्द्र पासवान, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पूनम किरण चौरसिया,

कांग्रेस अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष श्री राहुल पासवान,चंदू गुहा,सेवादल प्रमुख अल्ताफ हुसैन, नगर उपाध्यक्ष मो. शकील अहमद, बोरियो प्रखंड उपाध्यक्ष मो जियाउल हक,बोरियो प्रखंड सचिव मो.मुंशेर अंसारी, मो अंजारुल अंसारी, मो. बसिरुद्दीन अंसारी, मुस्ताक अंसारी, आलिम अंसारी आदि उपस्थित रहे।


0 Response to "साहिबगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मीटिंग, इन मुद्दों..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel