पहाड़ी इलाकों की हवा झारखण्ड में दिखाने लगी असर, अगले दो-तीन दिनों तक रहेगा धुंध


रांची :  झारखंड के लगभग सभी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है. पश्चिम की ओर से आनेवाली हवाओं की रफ्तार कम हुई है। इस कारण पहाड़ी इलाकों की हवा असर दिखाने लगी है। पांच दिनों में राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री था। 

पहाड़ी इलाकों की हवा में दिखाने लगी असर, अगले दो-तीन दिनों तक रहेगा धुंध

राजधानी के साथ-साथ डालटनगंज के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है। रांची के मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मौसम शुष्क रहेगा। आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। अगले दो-तीन दिनों तक कहीं-कहीं सुबह में कोहरा या धुंध रह सकता है। अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 

अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, चतरा, पलामू और गढ़वा का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to "पहाड़ी इलाकों की हवा झारखण्ड में दिखाने लगी असर, अगले दो-तीन दिनों तक रहेगा धुंध "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel