साहिबगंज के बरहेट भाजपा मंडल कमिटी का हुआ विस्तार


Sahibganj News : भाजपा  जिला अध्यक्ष रामदरश यादव एवं जिला प्रभारी राजेश झा के अनुमोदन के उपरांत मंडल सह बरजेट प्रखण्ड अध्यक्ष मनिष भारती ने भाजपा  कमिटी का विस्तार मंगलवार देर शाम किया। कमिटी में उपाध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता, श्यामसून्दर पंडित, 

चुनेश मुर्मू, राजकुमार साह, दाऊद हेम्ब्रम, महामंत्री अजय ठाकुर, भरत किस्कु, मंत्री शामशुन मालतो, राजु साह, मार्कुश हाँसदा, सरोज डेन, तोड़ो टुडु, पोलिना हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष फुलचांद पंडित, कार्यालय प्रभारी साधिन ठाकुर, मिडिया प्रभारी दीपक कुमार डोकानिया, सोशल मीडिया प्रभारी जयंत कुमार को बनाया गया है।

साहिबगंज के बरहेट भाजपा मंडल कमिटी का हुआ विस्तार

मौके पर मनीष भारती ने कहा की सभी लाेग ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वाहन करें। मंडल मजबूत होगा तो भाजपा पार्टी और भी मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी  हित में कार्य करने की जरूरत है।

सभी सदस्य गांव - गांव भ्रमण कर लोगों की समस्या को सुनें और समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो अपने वरीय नेता को इसकी जानकारी दें। सभी समस्या का निदान करने का पूरा प्रयास करें।

मिडिया प्रभारी दीपक कुमार डोकानिया ने कहा की सभी को संगठन की मजबूती के लिए संयुक्त रूप से काम करने की जरूरत है। सभी नवनियुक्त अधिकारी काम में जुट जाएं।


पार्टी की ओर से मुझे जो भी कार्य सौंपा गया है, मैं  उसे पुरी जिम्मेदारी के साथ पुरा करने का प्रयास करूंगा और पार्टी आलाकमान ने जो भरोसा मुझ पर जताया है उस पर खड़ा उतरने का पुरा - पुरा प्रयास करूँगा।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : शाहबाज आलम

0 Response to "साहिबगंज के बरहेट भाजपा मंडल कमिटी का हुआ विस्तार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel