महिलाओं में जागरूकता हेतु किया गया क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन
Sahibganj News : अमृता फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। जहां इस क्रॉस कंट्री रेस के लिए सत्तर से अधिक सिर्फ महिलाओं एवं बच्चियों ने हिस्सा लिया। यह रेस साहिबगंज साक्षरता मोड़ से शुरू होकर शहर के स्टेडियम तक जाकर संपन्न हुई।
रेस में पहला स्थान साहिबगंज की पिंकी कुमारी को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर खुशी कुमारी एवं तीसरे स्थान पर क्रांति कुमारी रही। जबकि चौथे एवं पांचवें स्थान पर क्रमशः ऊषा कुमारी और बिंदु कुमारी ने बाजी मारी। बता दें कि नौवें स्थान तक बच्चियों को पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य चंद्रेश्वर प्रसाद उर्फ बोदी सिन्हा विशेष तौर पर मौजूद थे। रेस में राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रशिक्षक योगेश यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बिगेंद्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख अंकित श्रॉफ,
वार्ड नंबर 18 के वार्ड पार्षद कौशल किशोर ओझा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चौधरी, भाजपा के एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा, भाजपा महिला मोर्चा कि नगर अध्यक्ष ज्योति शर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रूबी देवी,
भाजपा के संजय मंडल, संतोष कुमार, पूर्व आर्मी सुभाष कुमार सहित अमृता फाउंडेशन के सभी सदस्य मौजूद थे। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष गोपाल सिंह, संचालक प्रशांत शेखर, प्रमोद झा, विकास कुमार, अविनाश शर्मा, अमित सेनगुप्ता, सौरभ मिश्रा, अनुज गुप्ता, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, विशाल ठाकुर, सत्यम एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "महिलाओं में जागरूकता हेतु किया गया क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन"
Post a Comment