राम मंदिर निर्माण के निधि संग्रह में महिलाओं ने भी लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा
Sahibganj News : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा पूरे देश भर में चल रहे निजी संग्रह अभियान के तहत आज साहिबगंज नगर में समाज की महिलाओं द्वारा भी संग्रह के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस संग्रह अभियान में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संग्रह अभियान का शुभारंभ संघ कार्यालय, माधव निकेतन में दीप जलाकर किया गया। तत्पश्चात शहर के विभिन्न बस्तियों में घर - घर जाकर संग्रह का कार्य किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू , मारवाड़ी महिला समिति साहिबगंज की अध्यक्षा शशि जाजोदिया,
संस्कार भारती के जिला मंत्री डॉक्टर ममता विद्यार्थी, राष्ट्र सेविका समिति की पिंकी देवी, पूजा देवी, पूनम तिवारी , स्वाति सुमन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह क्रीडा भारती के उपाध्यक्ष नमिता शर्मा, सरिता देवी, हेल्पिंग हैंण्डस ग्रूप से अन्नपूर्णा तिवारी, अमृता कुमारी विधा भारती से ज्योति मिश्रा आदि उपस्थित थीं।
वहीं इसी क्रम में श्री राम मंदिर निर्माण धन संग्रह हेतु घाटजमनी एवं मोकिमपुर पंचायत में भी जनजागरण अभियान चलाकर निधि संग्रह किया गया। जहां खंड अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु दान देना, भारतीय सनातन संस्कृति की पुरातन विशेषता रही है।
मौके पर श्री संजय के अतिरिक्त रूपेश चौरसिया, रमन राज, भोला मालाकार, अमित कुमार, उज्वल कृष्ण, गौतम कुमार, संजय कुमार यादव, आेमल मंडल आदि उपस्थित थे।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "राम मंदिर निर्माण के निधि संग्रह में महिलाओं ने भी लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा"
Post a Comment