Breaking : कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में कांग्रेस


Sahibganj News : पांडिचेरी (पुडुचेरी) में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है। चुनावों से पहले ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कैबिनेट की बैठक की।

कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में कांग्रेस सरकार

बैठक में कैबिनेट को भंग करने की बजाय बहुमत साबित करने का फैसला लिया गया है। इधर एलजी पद से राष्ट्रपति ने किरण बेदी को हटा दिया है। बता दें कि पुडुचेरी विधानसभा में विधायकों की संख्या 30 है। जिसमें 2016 में हुए चुनावों के दौरान कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं।

इसके बाद कांग्रेस को तीन, डीएमके और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन मिला था। लेकिन चार विधायकों के इस्तीफे देने के बाद अब विधायकों की संख्या दस हो गई है। बता दें कि इससे पहले एक विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने की वजह से पार्टी से बाहर निकाला गया था।


वहीं विपक्ष की स्थिति देखें तो 2016 में विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी की सात सीटें और अन्नाद्रमुक को चार सीटें मिली थीं। वहीं सदन में भारतीय जनता पार्टी के तीन नामित सदस्य हैं। पुडुचेरी में तमिलनाडु के साथ विधानसभा चुनाव होना है। हालांकि अभी तारीखों का एलान होना बाकी है।

यहां ये उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी के कामराज सीट से कांग्रेस एमएलए ए जॉन कुमार ने कांग्रेस सरकार में असंतोष का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा कांग्रेस विधायक मल्लदी कृष्ण राव, नमिचीवम और थिपिनदान पहले से पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "Breaking : कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में कांग्रेस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel