राम तेरी गंगा मैली के अभिनेता राजीव कपूर का निधन
Bollywood : बीते जमाने के सुपरस्टार रहे रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार की शाम निधन हो गया। उनकी उम्र 58 साल थी। उनका दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को ट्वीट करते हुए कहा है कि मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव को खो दिया है। वे अब इस दुनिया में नहीं रहे।
उनके निधन से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि पिछले साल ही ऋषि कपूर की कैंसर से मौत हो गई थी। राजीव कपूर फिल्म अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे।
राजीव कपूर ने हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक काम किया था। शम्मी कपूर और शशि कपूर राजीव के चाचा थे। हालांकि उन तीनों ने कभी एक साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया था। राजीव का एक्टिंग करियर ज्यादा लंबी नहीं रही। उनकी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी।
वे 'प्रेमग्रंथ', 'आसमान', 'लवर बॉय', 'एक जान हैं हम' और 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।
राजीव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक बनकर की थी। बतौर अभिनेता उन्होंने फिल्म एक जान हैं हम (1983) से डेब्यू किया था।
राजीव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक बनकर की थी। बतौर अभिनेता उन्होंने फिल्म एक जान हैं हम (1983) से डेब्यू किया था।
राजीव कपूर ने जिन फिल्मों को प्रोड्यूस किया, उसमें आ अब लौट चलें (1999), प्रेमग्रंथ (1996) और हिना (1991) प्रमुख है। साहिबगंज न्यूज चैनल की ओर से नरेन (उपनाम) को श्रद्धांजलि.
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "राम तेरी गंगा मैली के अभिनेता राजीव कपूर का निधन"
Post a Comment