राम जन्मभूमि तीर्थ द्वारा निधी संग्रह अभियान का शुभारंभ
Sahibganj News : बरहेट प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार के सभी राम भक्तो के नेतृत्व में राम जन्मभूमि तीर्थ द्वारा निधी संग्रह अभियान चला कर धन संग्रह किया गया। कार्यक्रम बरहेट बाजार के रामजानकी मंदिर से शुरू होकर हाटपाङा, दुमका रोड, दुर्गा मंदिर, तातीपाडा, बोरियो रोड, बस स्टैंड होते हुए पुन राम जानकी ठाकुरबाड़ी में समाप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बरहेट बाजार के खाद व्यवसायी राज कुमार डोकानिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका मुर्मू, बालकृष्ण स्वर्णकार, राजु साह, भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष मनिष भारती, प्रिंस गुप्ता, नवीन गुप्ता, भाजपा मिडिया प्रभारी दीपक कुमार डोकानिया, वरिष्ठ भाजपाई अंजित भगत, विजय भगत,अजित झा,बृजनंन्द गुप्ता, खगेंद्र साह, मनोज भगत आदि उपस्थित थे।
0 Response to "राम जन्मभूमि तीर्थ द्वारा निधी संग्रह अभियान का शुभारंभ"
Post a Comment