492 वर्षो के संघर्ष का परिणाम है राम जन्मभूमि मन्दिर पुनर्निर्माण का अवसर


Sahibganj News : जिला अंतर्गत राजमहल नगर के महाजन टोली में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान से जुड़े जिले भर के कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू उपस्थित थे।

492 वर्षो के संघर्ष का परिणाम है राम जन्मभूमि मन्दिर पुनर्निर्माण का अवसर

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कार्य योजना अनुसार उपलब्धियों की समीक्षा किया। उन्होंने साहिबगंज जिला अंतर्गत सभी तीन नगर व नौ प्रखंडों के अभियान संयोजक सह संयोजक हिसाब प्रमुखों, जमाकर्ताओं एवं संग्रह टोलियों से अब तक किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी लिया।

कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने बताया कि अयोध्या की गणना भारत के सप्त पुरियों में होती है। सर्वप्रथम मंदिर का निर्माण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्रथम सुपुत्र महाराज कुश ने 10000 एकड़ भूमि में किया था जो कालांतर में सरयू नदी में आई एक भयानक बाढ़ के कारण पूरी अयोध्या नगरी सहित भूमिगत हो गया था।

पुनः लगभग 2077 वर्ष पूर्व अवंतिका नगर के राजा सम्राट विक्रमादित्य ने नगर व श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को ढूंढ कर वहां पर एक भव्य मंदिर का निर्माण करवाया। जिसके जीर्ण हो जाने के उपरांत राजा श्रीहर्ष ने 60 कमरों के मंदिर का पुनर्निर्माण किया।


1526 में मंगोलिया का एक लुटेरा अत्याचारी गिरोह के साथ बाबर ने भारत पर आक्रमण किया व कुछ भागों को जीत लिया। सऩ 1528 में बाबर का सिपहसालार मीर बाकी ने अपनी पाशविक  ताकत से हमला कर मंदिर को तोड़ दिया था।

इस मंदिर की रक्षा तथा पुनर्निर्माण हेतु अब तक 76 युद्ध हो चुके हैं तथा यह संघर्ष निरंतर 492 वर्षों तक चलता रहा। जिसके परिणाम स्वरूप आज श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के  निर्माण का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपना कार्य निधि समर्पण अभियान के पश्चात भी जारी रखना है।

निधि संग्रह लोक संग्रह का भी माध्यम है। संग्रह से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं वैचारिक रूप से जुड़े परिवारों को अपने कार्य से भी जोड़े रखना है।  मंच संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख अंकित सर्राफ ने किया। अधिकारी परिचय विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री गोपी नाथ साह ने किया।


विषय प्रवेश विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री वीरेंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा हमारे समाज में करोड़ों राम भक्त निधि समर्पण हेतु आशान्वित हैं। उन तक पहुंचना हम सबों की नैतिक जिम्मेवारी है, अन्यथा उन्हें भारी निराशा होगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त कूपन व रसीद उपलब्ध है। अतः प्रत्येक संग्रह टोली निश्चिंत होकर जन - जन तक पहुंचे। निधि संग्रह केवल धन संग्रह का माध्यम नहीं है बल्कि यह लोक संग्रह का माध्यम भी है। विभाग संघचालक विजय कुमार ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया व मार्गदर्शन किया।

धन्यवाद ज्ञापन विभाग सह कार्यवाह बासुदेव मंडल ने किया। अंत में वरिष्ठ स्वयंसेवक केशव माधव ने शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया। मंच पर वक्ताओं के अतिरिक्त  जिला संघचालक डॉ. राजकुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश तिवारी, अभियान के जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल उपस्थित थे।


कार्यक्रम में देवजीत सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव, साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, अभियान के जिला संयोजक कालीचरण मंडल,   विभाग व्यवस्था प्रमुख व हिसाब प्रमुख डॉ.  नितेश कुमार वर्मा, विहिप के जिला उपाध्यक्ष व अधिवक्ता अशोक राम, मातृशक्ति में मंजू सिंह, वार्ड पार्षद रेखा देवी, वंदना शाह, मातृशक्ति विभाग प्रमुख सरस्वती देवी, जिला संयोजक संतोषी देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "492 वर्षो के संघर्ष का परिणाम है राम जन्मभूमि मन्दिर पुनर्निर्माण का अवसर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel