राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण की ओर


Sahibganj News : पूरे देश भर में अयोध्या में बनने वाले भव्य श्री राम मंदिर निर्माण हेतु चल रहे निधि समर्पण अभियान के तहत साहिबगंज नगर में भी कुल 10 बस्ती में अभियान टोली के माध्यम से संग्रह का कार्य जोर - शोर से किया जा रहा है।

राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण की ओर

नगर संयोजक अंकित शर्राफ ने बताया कि इसका  एकमात्र लक्ष्य प्रत्येक घर का जुड़ाव मंदिर से हो। यह राशि कोई चंदा नहीं बल्कि केवल और केवल समर्पण राशि है।

आगे उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन का समर्पण राशि, प्रत्येक दिन बैंक के द्वारा सीधे राम मंदिर अयोध्या के अकाउंट में भेजा जा रहा है। इस अभियान में जुड़े सभी अभियान टोली का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

इसी के निमित्त आज नगर के अंबेडकर नगर बस्ती में अभियान टोली के प्रमुख संजय पटेल के द्वारा समर्पण निधि संग्रह का कार्य किया गया। नगर के सभी अभियान टोली का एक लक्ष्य है, "घर - घर में जाना है।

सबको राम मंदिर से जोड़ दिखाना है। इस अभियान में अभियान टोली के प्रमुख संजय पटेल, अमित चौरसिया, जयप्रकाश पोद्दार, नीरज राय, दिनेश सिंह, पुष्कर लाल सहित कई हनुमान भक्त मौजूद थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण की ओर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel