साहिबगंज खेल पदाधिकारी के रूप में दिलिप कुमार ने किया प्रभार ग्रहण
Sahibganj News : साहिबगंज जिले के पहले खेल पदाधिकारी के रूप में (As the first sports officer) श्री दिलिप कुमार ने जिला खनन पदाधिकारी सह प्रभारी खेल पदाधिकारी विभूति कुमार से पदभार ग्रहण किया।
बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु विशेषज्ञ खेल पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में झारखंड राज्य के सभी जिलों के लिए एक - एक खेल पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में साहिबगंज जिले के लिए युवा दिलिप कुमार ने आज जिले के पहले विशेषज्ञ खेल पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण करते हुए बताया कि वह जिले के लिए कर्मठ होकर तत्परता से खेल के क्षेत्र में अपना योगदान देंगे एवं जिले को आगे बढ़ाएंगे।
Also read: यहाँ फिर से लग सकता है लॉक डाउन
Also read: महिला मोर्चा की बैठक में शामिल हुए
उन्होंने कहा की वह जिले में नए खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करते हुए खेल के क्षेत्र में संभावनाओं की तलाश करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल पदाधिकारी के रूप में आने वाले समय मे जिले को सफलता के आयाम पर पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे।
ज्ञात हो कि नवनियुक्त खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार राष्ट्रीय फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल भी हैं। वहीं वह पूर्व में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग भी कर चुके हैं।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "साहिबगंज खेल पदाधिकारी के रूप में दिलिप कुमार ने किया प्रभार ग्रहण"
Post a Comment