जल सहियाओं को जल बचाने, जल के प्रबंधन तथा चापाकल मरम्मती हेतु दी गई आवश्यक जानकारियां


Sahibganj News : विश्व जल दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में जलसहियाओं के साथ  जल संरक्षण, जल प्रबंधन, खराब चापाकल मरमत्ती हेतु जानकारी जैसे गंभीर विषयों से संबंधित बैठक आयोजित हुई।

Important information given to water companions for saving water, water management and chapakal repair

इसी कड़ी में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बरहेट की अध्यक्षता में प्रखण्ड सभागर बरहेट में जलसहिया सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रखंड कर्मी, प्रखण्ड समन्वयक, सोशल मोबलाइजर SBM-G उपस्थित होकर जल दिवसीय सम्मेलन में भूजल की स्थिति, FHTC के माध्य्म से सभी घरों में जल की उपलब्धता, जल के रख- रखाव के बारे में बृहत्तर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी को जल शपथ दिलाया गया।

वहीं उधवा के सभागार में विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा के द्वारा सभी जलसहिया को जल के महत्व तथा जल संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं अपने- अपने गांव में जल को लेकर गांव वालों को जागरूक करने पर जोर दिया गया एवं चापाकल की मरम्मती से जुड़ी जानकारी दी गयी।


इसके अलावे राजमहल, मंडरो, बोरियो, तालझारी तथा साहिबगंज सदर में भी जल सहियाओं के साथ बैठक आयोजित करते हुए उन्हें चापाकल मरम्मती, हर घर में जल पहुंचाने से संबंधित जानकारी साझा की गई।

इस दौरान सभी ने जल बचाव हेतु लोगों को प्रेरित करने, खुद भी जल बचाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने हेतु शपथ भी लिया।

Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "जल सहियाओं को जल बचाने, जल के प्रबंधन तथा चापाकल मरम्मती हेतु दी गई आवश्यक जानकारियां"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel