शहीद रघुनाथ महतो की जयंती पर कई प्रकार के खेल व क्विज का हुआ आयोजन


Godda : सदर प्रखंड के पथरियाघाट महतो टोला में शहीद रघुनाथ महतो युवा क्लब एवं नवयुवक संघ पथरियाघाट में संयुक्त रूप से शहीद रघुनाथ महतो की 283वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सौ मीटर से लेकर दो सौ मीटर की दौड़ भी कराई गई।

shahid raghunath mahto ki jayanti par khel or quiz ka hua aayojan

साथ ही गुल्ली, चम्मच रेस, तैराकी प्रतियोगिता, कुर्सी रेस, स्लो साइकिल रेस, जलेबी रेस व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता सह संथाल परगना प्रभारी दीपक महतो उपस्थित थे।

दिपक महतो ने बताया कि शहीद रघुनाथ महतो का जन्म सरायकेला खरसांवा जिला के नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह में 21मार्च 1738 ई. में हुई थी। दीपक एक किसान परिवार से थे और 1769 में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन नीमडीह के मैदान में अंग्रेजों के दमन नीति के खिलाफ जनसभा भी बुलाई थी।

आज उसी स्थान को रघुनाथपुर के नाम से जाना जाता है। अंग्रेजों को ललकारते हुए दीपक महतो ने नारा दिया था कि "अपना गांव अपना राज, दूर भगाओ अंग्रेज राज" जिसके बाद उस विशाल जनसभा में उपस्थित सभी ने अंग्रेजों को किसी प्रकार का संकल्प लेने नहीं दिया।

पांच अप्रैल 1778 को रांची जिले के सिल्ली प्रखंड के किताटोला के जंगल से सटे स्थान पर रामगढ़ पुलिस छावनी में रघुनाथ महतो हमला करने की रणनीति बना रहे थे। इसी बीच अंग्रेजों की सेनाओं ने रघुनाथ महतो एवं उनके सहयोगियों को चारों ओर से घेर कर धोखे से गोलियां चलाई।

दोनों ओर से काफी देर तक घमासान फायरिंग भी हुई। जिसमें रघुनाथ महतो व बुली महतो समेत सैंकड़ों क्रांतिकारी शहीद हो गए और कुछ लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।आज भी आंदोलन के कई साक्ष्य रघुनाथपुर, घुटियाडीह, सिल्ली व लोटा गांव में मौजूद हैं।

संथाल परगना प्रभारी दीपक महतो ने झारखंड सरकार व केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा की इनके इतिहास को स्कूल और कॉलेज के पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया जाए।

इधर मौके पर कार्यक्रम के संचालक द्वारा सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया गया तथा क्लब के कोषाध्यक्ष कुमोद कुमार महतो, निपनिया पंचायत के मुखिया संजय महतो, कुड़मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो,

झामुमो जिला मीडिया प्रभारी राजेश महतो, जिला सचिव निताई महतो, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष केशव कुमार महतो, ग्राम प्रधान विजेंद्र महतो पूर्व प्रधानाचार्य महादेव महतो आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संघ के प्रफुल्ल कुमार महतो, सचिव निर्मल कुमार महतो, क्लब के अध्यक्ष भजनलाल महतो, सचिव पंकज महतो, कोषाध्यक्ष सह कुड़मी विकास मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो व सदस्य प्रो. गोविंद प्रसाद महतो, मेघनाद महतो, प्रमोद, दिलीप, बीरेंद्र, प्रीतम, रोहित, देवल, कुणाल, जवाहर, योगेंद्र, हरिनंदन आदि लोग मौजूद थे।

Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : राधेश्याम यादव

0 Response to "शहीद रघुनाथ महतो की जयंती पर कई प्रकार के खेल व क्विज का हुआ आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel