केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर : महतो


Sahibganj News : राजमहल स्थानीय निरीक्षण भवन में झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कॉंग्रेस की बैठक, जन झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र महतो की अध्यक्षता में आहूत की गई।

kendra sarakar ki galat nitiyon ke karan desh me mahangai charam par

जहां मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव और ईटंक के जिला अध्यक्ष अनिल ओझा उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जितेंद्र महतो ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई अपने चरम सीमा पर है।

जिसकी वजह से मजदूर वर्गो को बहुत कठिनाइयां भुगतनी पड़ रही है। केंद्र सरकार को मंहगाई पर काबु पाना होगा। मुख्य अतिथि अनिल ओझा ने कहा कि देश आज सिर्फ कुछ लोगों का गुलाम हो गया है। इस गुलामी से बाहर आना होगा।

बैठक में मुख्य रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष नीरज आनंद, युवा कॉंग्रेस के नगर अध्यक्ष जय कुमार यादव, एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष सोनू घोष, ईटंक के प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, जिला अल्पसंख्यक कॉंग्रेस कमेटी के वरीय महासचिव डॉ. अरशद आलम,

रतन सेन, मेहंदी हसन, अंशु सेना, बबलू घोष, रबीन्द्र तुरी, वारिस अंसारी, बबलू झा, शौकत, ज्याउल हक्क , संतोष कुमार रॉय, अधीर बिस्वास, रतन सरकार, रिजवान आलम, कार्तिक बसु, अमित तुरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर : महतो"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel