भाजपा किसान मोर्चा ने खोला राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा


Sahibganj News : शनिवार को जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में साहेबगंज के स्टेशन चौक पर किसानों की समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना - प्रदर्शन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

bhaajapa kisaan morcha ne khola raajy sarakaar ke khilaaph morcha

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री तथा इस कार्यक्रम के प्रभारी अनंत तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार गूंगे और बहरे की सरकार है। इस सरकार ने बजट के नाम पर किसानों को ठगने का काम किया है।

यहां तक कि पिछले बजट का दस प्रतिशत भी किसानों के ऊपर खर्च करने में नाकाम रही। आज किसानों को धान खरीदने के लिए दर - दर भटकना पड़ रहा है। लैंप्स बंद पड़ा है। किसानों को ऋण माफी के नाम पर भी ठगने का काम किया गया है। समय पर बीज उपलब्ध नही हो पाता, ये किसानों का हित सोचते।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ लूटने के लिए सत्ता में आई है। इसे किसानों से कोई मतलब ही नही है। जितने भी इनके चुनावी घोषणा थे, अभी तक सभी बेकार साबित हुई है।


आज तक एक भी किसानों की योजनाओं की शुरुआत नही किया गया है। यहां तक कि पिछली सरकार की योजनाओं को बंद कर किसानों को ठगने का काम किया है। यह सरकार कभी भी झारखंड के लोगों का भला नही कर सकती।

नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह ने कहा कि झारखंड सरकार जबसे सरकार में आई है, तब से सिर्फ किसान सहित राज्य के जनता को ठगने का काम किया है। एक तरफ जहां चारों तरफ लूट और हाहाकार मचा है, तो दूसरी तरफ हर एक योजनाओं को बंद करने का काम किया जा रहा है।

जबकि भाजपा के जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी ने  कहा कि अब हम चुप रहने वाले नहीं हैं। ये लुटेरी सरकार इस राज्य में नही चल सकती है। जनता व किसानों के हक मारने वालों के खिलाफ हम हमेशा बोलते रहेंगे।


वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी फनीलाल कुशवाहा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार के शासनकाल में आज किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

उसका धान नही बिक रहा है, ना ही कृषि ऋण माफ हो रहा है और ना ही दूध बेचने की समुचित व्यस्था हो पा रही है। जब तक किसान का वादा पूरा नही किया जाता, तब तक हम चुप नही बैठेंगे।

वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा- यह राज्य सरकार किसानों को लेकर संवेदनशील नही है। किसानों का हक मारा जा रहा है। चाहे वह धान खरीद का मामला हो या लैंप्स के ना खोलने को मामला हो। अनुदान की राशि भी पूरी तरह से नही मिल पा रही है।


यह सरकार किसानों से किए  वादे को नजरअंदाज करके चल रही है। जिसके कारण हमलोगों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि आज चारो तरफ लूट मचा है।

लूटने के लिए सरकार के लोग ही आपस मे लड़ रहे हैं। यह राज्य की जनता के साथ अन्याय है। जिसे भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी। भाजपा नेता गणेश तिवारी ने कहा कि इस सरकार ने अभी तक किसानों के आय को बढ़ाने का ऐसा कोई काम नही किया है।

लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर पूर्वर्ती सरकार के एक-एक कर सभी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। आज किसान अपनी फसल को लेकर परेशान हैं। समय पर बीज, खाद, पानी नही मिल रहा है , ऋण माफी नही हो रहा। चारों तरफ लूट मची हुई है।


लेकिन भाजपा पार्टी अब ये बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अभी भी सरकार नही जागी तो हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम ने कहा कि यह सरकार सिर्फ किसान सहित आम जनता को ठगने का काम कर रही है। लेकिन आज के लोग इनकी मंशा को समझ गए हैं। लोग जागरूक हो रहे हैं। अब बस जरूरत है इनको राज्य से खदड़ने की।


मौके पर अनिमेष सिन्हा, सुनील सिंह, गौतम यादव, शिवशंकर यादव, ललन राय, आकाश पाठक , पंकज चौधरी, शिवम शर्मा, गौतम पंडित, सागर पासवान, मनोज ओझा, नौशाद आलम, चांदनी देवी, सागर मंडल, कैलाश गुप्ता, कुंदन साह, गरिमा कुमारी, ज्योति शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, मोहित बेगराजका, विनोद साहा, संजय मंडल सहित कई  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे । 

Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "भाजपा किसान मोर्चा ने खोला राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel