जीवीटी-कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जल दिवस


Godda : गोड्डा जिले के गोड्डा जीवीटी कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में अंतरराष्ट्रीय जल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद् के अध्यक्ष जितेन्द्र मंडल व विशिष्ट अतिथि सैदापुर पंचायत की मुखिया श्रीमती रीता देवी व जिला कृषि पदाधिकारी डाॅ. रमेश चन्द्र सिन्हा,

GVT krishi wigyan kendr ke sabhagar me manaya gaya antararashtriy jal divas

पशुपालन पदाधिकारी व उप परियोजना निदेशक आत्मा के राकेश कुमार सिंह उपस्थित हुए। इधर वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डाॅ. रविशंकर व नगर अध्यक्ष ने आह्वान किया कि हम सभी लोगों को अपने-अपने घरों के पानी को घर में ही संचय करना चाहिए,

तथा सड़क पर पानी नहीं बहने देना चाहिए। घर बनाते समय 30% क्षेत्रफल में जल संंरक्षण का उपाय करना चाहिए। उन्होंने नगर परिषद् द्वारा तालाबों के गहरीकरण की भी बात कही।

इस मौके पर मुखिया श्रीमती रीता देवी ने भी जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डाॅ. रविशंकर ने किसानों को जल संरक्षण के लिए खेती में मल्चिंग व ड्रिप सिंचाई तथा स्प्रिंकलर विधि अपनाने पर बल दिया।


साथ ही सभी वक्ताओं ने वर्षा जल को, जब भी हो, जहां भी हो, उसको संरक्षित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने जल संरक्षित करने का शपथ भी लिया। कार्यक्रम में कृष्णा मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू, रानी हेम्ब्रम, इन्दुवती देवी, होपना बेसरा समेत 70 महिला-पुरूष किसान सम्मिलित हुए।

Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By :  नीलकंठ मंडल

0 Response to "जीवीटी-कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जल दिवस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel