शोभा की वस्तु बना कर्मचारी भवन, शराबियों और जुआरियों का बना अड्डा
Godda : गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के दिग्घी पंचायत के दिग्घी गांव में वर्षों से खाली पड़े कर्मचारी भवन में कर्मचारी का आना - जाना बंद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी भवन में जुआ व शराबियों का जमावड़ा हमेशा बना रहता है।
जिससे साफ- साफ प्रतीत होता है कि प्रखंड प्रशासन कड़ी नींद की खर्राटे लेने में मग्न हैं। ग्रामीणों का मानना है कि कर्मचारी भवन सिर्फ नाम का कर्मचारी भवन है। बाकी बाद कर्मचारी भवन का एक कर्म भी बाकी नही रह गया है।
कर्मचारी भवन में रोजाना दर्जनों शराबियों का जमाबाड़ा लगा रहता है और जुआरियों का रोजाना अड्डा भी लगा रहता है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल ये है की प्रखंड प्रशासन से लेकर स्थानीय थाना क्या कर रहा है? हालांकि कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना था की कर्मचारी भवन में मवेशी का भी रहना होता है।
कई लोगों ने इस संबंध में कई बार, कई मीडियाकर्मी से फोन के माध्यम से ठाकुरगंगटी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचित भी करवाया है, फिर भी सुधार में कोई पहल नहीं दिखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बगल के पंचायत भवन का भी वही हाल है।
ना ही एक दिन मुखिया आते हैं, और ना ही पंचायत सेवक, और ना ही रोजगार सेवक। हालांकि इतनी बड़ी बिल्डिंग किसके लिए बनाई गई है? यह सवाल जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड प्रशासन तक को सवालो के कटघरे में खड़ा करती है।
Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "शोभा की वस्तु बना कर्मचारी भवन, शराबियों और जुआरियों का बना अड्डा"
Post a Comment