साहिबगंज : मजदुर का ट्रैक्टर से गिरने पर मौत, परिजनों ने किया माफ
Sahibganj News : कहते है की दुनिया मे इंसानियत नहीं रही, लेकिन यह गलत है। अक्सर आपने देखा, सुना और जाना है कि कभी भी सड़क हादसा में किसी परिवार का कोई सदस्य दुर्घटना के दौरान निधन हो जाता है तो परिवार वाले सड़क जाम कर देते हैं।
आक्रोश में आ जाते हैं। और तो और कोई तो चालक को दुर्घटना स्थल पर ही कानून अपने हाथ में लेकर चालक को सजा-ए-मौत तक दे देते हैं। कुछ लोग अदालत, पुलिस तक पहुंच जाते हैं। साथ ही कोर्ट - कचहरी, थाना पुलिस में काफी पैसे खर्च कर देते हैं।
आज मैं आपको एक ऐसे खबर से रूबरू कराऊंगा जो बिल्कुल अलग है। घटना साहिबगंज जिले के पतन प्रखण्ड के रंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोढाडी गांव की है। जहां बरहेट - बरहरवा मुख्य मार्ग पर रविवार करीब 09 बजे की इस घटना में कंयाली यादव के पुत्र, कृष्णा यादव की घटना में अकस्मात मृत्यु ट्रैक्टर से गिरकर हुई।
यह ट्रैक्टर प्रेमा यादव पिता बिरेन यादव ग्राम कोढाडी का है। वह लड़का ट्रैक्टर में चढ़कर कहीं काम करने जा रहा था। इस दौरान करमटॉक गाँव के नजदीक गाड़ी से गिर गया एवं उसकी मृत्यु अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई।
इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिली। खबर मिलते ही परिजनो का रो - रो कर बुरा हाल हुआ। लेकिन फिर भी दिल पे पत्थर रखते हुए विधि का विधान समझ कर ट्रैक्टर चालक को क्षमा करते हुए समझौता करने के लिए मान गए।
इसकी क्षतिपूर्ति तो नहीं किया जा सकता, फिर भी ट्रैक्टर के मालिक ने खुद इंसानियत का दिल दिखाते हुए उनके परिवार के लोगों को 250000 (दो लाख पचास हजार) देने की बात कही। जिसे मृतक के परिवार वालों ने मान लिया।
साथ ही यह रुपया तीन किस्तों में देने की बात कही गई। इसे भी परिवार वालों ने मान लिया, और चालक को माफ करते हुए एक इंसानियत का फर्ज अदा किया। यह फैसला कोढाडी गाँव के ग्रामीणों के साथ ग्राम के पुर्व मुखिया के माध्यम से कराया गया। जहां मौके पर इस समझौते को देखने के लिए सैकडों ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "साहिबगंज : मजदुर का ट्रैक्टर से गिरने पर मौत, परिजनों ने किया माफ"
Post a Comment