मेहरमा के सुड़नी में घर जलने के कारण दूसरे के घर से रचाई गई शादी, लोगों ने की मदद
Godda : गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखण्ड क्षेत्र के सुड़नी गांव में शनिवार की दोपहर आग लग जाने के कारण 25 घर जलकर राख हो गए थे। जिसमें एक घर खैकू मंसूर का भी था। उनकी पुत्री की बारात भी आने वाली थी।
बताया जा रहा है कि खैकू मंसूर की पुत्री मसिना खातून का विवाह, ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के कोलबड्डा गांव में तय हुआ था। जहां शनिवार को ही बरात आने वाली थी, लेकिन अगलगी की इस कांड से बरात का दिन स्थगित कर रविवार को कर दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बारात पहुंचने के बाद दूसरे के घर में ही मसीना की शादी, मुर्शीद मंसुर के साथ करा दी गई। गांव के लोगों के साथ- साथ स्थानीय महिलाओं ने भी पीड़ित परिवार की मदद की।
इधर आगलगी कांड को लेकर सुड़नी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान आलम गरीब परिवार को यथा संभव मदद दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
हालांकि इस घटना को लेकर महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह द्वारा भी ग्रामीणों के बीच हर संभव मदद की जा रही है।
सूत्रों की माने तो दीपिका पांडेय सिंह व मेहरमा बीडीओ कुमार अभिषेक के द्वारा 20 हजार रुपये मुआवजा के रूप में फिलहाल दिया गया है। इधर घटना की सूचना पर अमौर पंचायत के मुखिया शंकर राम ने रविवार को लुंगी का भी वितरण किया।
Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "मेहरमा के सुड़नी में घर जलने के कारण दूसरे के घर से रचाई गई शादी, लोगों ने की मदद"
Post a Comment