CLOSE ADS
CLOSE ADS

बाल विवाह, मानव तस्करी, बाल श्रम को रोकने हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान


Sahibganj News : साहिबगंज जिले के बोरियो थाना परिसर में ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।

bal wiwah, manav taskari, bal shram ko rokane hetu chalaya gaya jagarukta abhiyan

इस अभियान में पुलिस निरीक्षक धर्मपाल क़ुमार द्वारा डायन प्रथा, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वच्छता अभियान, सड़क सुरक्षा व कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी गई।

पुलिस निरीक्षक धर्मपाल ने भीड़-भाड़ इलाके में मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने एवं छह फीट की दूरी बना कर नियमों का अनुपालन करने की सलाह दी।   इसके अलावे साइबर क्राईम से बचने की जानकारी दी गई।

महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने बाल विवाह व मानव तस्करी पर जागरूक होने की सलाह दी। ग्रामीणों को मानव तस्करी व बाल विवाह की सूचना थाना को देने की बात कही।


मौके पर थाना प्रभारी जगन्नाथ पान,अवर निरीक्षक उपेन्द्र प्रसाद, अनुसूचित जनजाति थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, सब इंस्पेक्टर ज्योत्सना महतो, अतिरिक्त सहायक आरक्षी करूण राय, मो. इकबाल, मो. जमील, सांसद प्रतिनिधि जेठा मरांडी, झामुमो नेता अर्जुन रजक, भाजपा नेता राजेश कुमार, विवेक, मुंशी उमाकांत ओझा आदि उपस्थित थे।

Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "बाल विवाह, मानव तस्करी, बाल श्रम को रोकने हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel