भारतीय नव वर्ष के साथ आद्य सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार की जयंती भी मनाएंगे RSS स्वयंसेवक


Sahibganj News : भारतीय समुदाय के लोग प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि को वर्ष प्रतिपदा उत्सव के रूप में मनाते हैं। भारतीय तिथि गणना पर आधारित इस दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आध्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस भी है।

bhartiy nav varsh ke sath aady sarasanghachalak do. hedagevar kee jayanti bh- manayenge aareses svayansevak

जिसे सभी स्वयंसेवक पूरे उत्साह से मनाते हैं, तथा अपने परम पूज्य प्रथम सरसंघचालक जी को पूर्ण गणवेश में एकत्रित होकर विशेष पद्धति से "आद्य सरसंघचालक प्रणाम" समर्पित करते हैं।

इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष कोरोना वायरस की महामारी के कारण सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा- निर्देशों का पूर्णतया पालन करते हुए सभी स्वयंसेवक अपने - अपने घरों में कुटुंब शाखा लगाकर इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

किसी प्रकार का बड़ा सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि साहिबगंज स्थित कार्यालय माधव निकेतन में भी कुछ गिने-चुने कार्यकर्ता एकत्रित होकर कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुए संक्षेप में उत्सव मनाएंगे।


इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सभी भारतीय परिवारों को अपना भारतीय नववर्ष घरों में रहकर मधुर पकवान, रंगोली, घर की साज-सज्जा, घरो-प्रतिष्ठानों पर ध्वज सज्जा इत्यादि से हर्षपूर्वक मनाने का आह्वान किया गया है। साहिबगंज न्यूज चैनल की ओर से जिले वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं।

Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "भारतीय नव वर्ष के साथ आद्य सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार की जयंती भी मनाएंगे RSS स्वयंसेवक"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel