झारखंड में लॉकडाउन की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने कही ये बात
Jharkhand : झारखंड में देखते-देखते कोरोना वायरस संक्रमण का दूसरा लहर जोर पकड़ चुका है। बीते एक सप्ताह में मरीजों की संख्या चार गुणा तक बढ़ी है। वहीं अब 800 के करीब कोरोना संक्रमित मरीज रोज मिल रहे हैं।
जो राज्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। रविवार को झारखंड में सर्वाधिक 788 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई थी। जबकि कोरोना से 8 लोगों की मौत भी हुई थी।
रांची में अकेले 446 कोरोना संक्रमित मिले। मामले को लेकर शासन- प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। कोरोना का फैलाव रोकने के लिए संभव है कि सरकार की ओर से फिर से कड़े कदम उठाए जाएंगे।
बता दें कि एक बार फिर से राज्य में लॉकडाउन लगाने की तैयारी चल रही है। यहां कभी भी लॉकडाउन लग सकता है। जल्द ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
सरकार के सूत्रों की मानें तो आपदा प्रबंधन की बैठक में पूरे मामले की समीक्षा के बाद सीएम लॉकडाउन लगाने पर अंतिम फैसला लेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वाायरस संक्रमण पर सरकार की पैनी नजर है।
हम लगातार स्थितियों पर नजर रख रहे हैं। जनहित को देखते हुए जल्द ही अहम फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने के साथ ही सतर्कता का भी पूरा ख्याल रखना होगा।
मुख्यमंत्री ने आमजनों से कोरोना संक्रमण को हल्के में नहीं लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान लोगों के हाथ में है। सरकार सिर्फ मार्गदर्शन कर सकती है।
Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
Telegram
(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "झारखंड में लॉकडाउन की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने कही ये बात"
Post a Comment