CLOSE ADS
CLOSE ADS

मछली मारने के क्रम में दो पक्षों में झड़प : प्रशासन ने किया हस्तक्षेप


Godda : गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया के खंधार पोखर में मछली मारने के क्रम में दो गुटों में झड़प का मामला प्रकाश में आया है।

machhli marne ke karam me do pakshon me jhadap : prashasan ne kiya hastakshep

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खंधार गांव के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मछली का बीज ( पोहाण ) खरीद कर पोखर में डाल दिया गया था। मछलियों के थोडी बड़ी होने के बाद कुछ आदिवासी समुदाय के द्वारा मछली मारने के उद्देश्य से पोखर में घुस आए।

इसी बीच दोनों ही पक्षों में कहासुनी व झड़प हो गई। तदुपरांत कुछ ग्रामीणों द्वारा गोड्डा एसपी वाय. एस. रमेश औऱ थाना इंस्पेक्टर रामाकांत तिवारी को घटना की सूचना दे दी गई।

बाद में थाना के रमाकांत तिवारी ने माईकिंग करते हुए दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने व अपने - अपने घर चले जाने का आदेश दिया। साथ ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही गई।


प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ही दोनों पक्ष के लोग मछली मारना छोड़ अपने घर को रवाना हुए। थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने घटना के संबंध में बताया कि दोनों ही पक्षों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। लिखित आवेदन मिलने के बाद ही कानून तोड़ने वाले को कठोरतम सज़ा दी जाएगी।

Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
By : राधे श्याम यादव

0 Response to "मछली मारने के क्रम में दो पक्षों में झड़प : प्रशासन ने किया हस्तक्षेप"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel