विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वृहत पैमाने पर चलाया गया कोविड-19 टीकाकरण अभियान


Sahibganj News : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशानुसार सदर प्रखंड सहित विभिन्न प्रखंडों के सभी पंचायतों में COVID -19  टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें 45 साल या उसके ऊपर के सभी लाभुकों का टीकाकरण किया गया।

vishw swasthy divas ke awsar par virhat paimane par chalaya gya covid-19 tikakaran abhiyan

बता दें कि कुल 163 पंचायतों में कुल 135 केन्द्रों पर वेक्सीनेशन अभियान चलाया गया। सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिया गया था कि सभी अपने  प्रखंड विकास पदाधिकारी, एम ओ आई सी, प्रखंड अंतर्गत सभी जीएसलपीएस कर्मी एवं कैडर के साथ समन्वय बनाते हुए इस कार्य में सफलता हासिल करें।

वैक्सीनेशन का कार्य  प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ किया गया। जिसमें सभी जेएसलपीएस कर्मी एवं कैडर ने अपेक्षा के अनुरूप सुबह 8:00 बजे से ही मोबिलाइजेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया था।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 135 केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण किया गया। जिसमें नगर पंचायत साहेबगंज, नगर पंचायत राजमहल एवं नगर पंचायत बरहरवा में दोपहर 03 बजे तक 2439 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था।


ज्ञात हो कि जिले में 1 अप्रैल 2021 से ही विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर 45 वर्ष की उम्र से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 7- 8 अप्रैल, 10-11 अप्रैल तथा 13-14 अप्रैल को भी विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा।

इस कड़ी में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने अपने - अपने प्रखंडों के अंतर्गत आने वाले वैक्सीनेशन केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों से अभी तक हुए टीकाकरण की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें अधिक से अधिक टीकाकरण हेतु प्रेरित भी किया।

Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें

Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वृहत पैमाने पर चलाया गया कोविड-19 टीकाकरण अभियान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel