भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला को जल्द गिरफ्तार किया जाय : स्टीफन मुर्मू
Sahibganj News : झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के जिला सचिव स्टीफन मुर्मू ने कहा की भाजपा की पूरी टीम गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, भूतपूर्व मुख्यमंत्री सह दल बदलू से मशहूर बाबूलाल मरांडी जैसे नेताओं के द्वारा और उनके पाले हुए नेताओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है।
उन्हें पंकज मिश्रा के बढ़ते राजनैतिक कद से बहुत ज्यादा डर लग रहा है। जब से हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री का पद संभाले हुए हैं। भाजपा के बिजनेस पार्टनर, जो अवैध धंधा और वसूली का काम कर रहे थे, बन्द हुआ है। इससे वे लोग बहुत ज्यादा बौखला गए हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है। जिससे देश - विदेश में ख्याति प्राप्त हो रही है। भाजपा को अब राजनीति का खेल खेलने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है।
इसलिए अब वो धमकाने - चमकाने व मार देने और हत्या करने की धमकी देने पर उतारू हैं। परंतु उन्हें बता दें, ये हेमन्त सोरेन की सरकार है। धमकी से डरने वाली नहीं है। झामुमो आंदोलन करने वालों की पार्टी है। झामुमो का एक - एक नेता आंदोलन से पैदा हुआ है।
मुर्मु ने आगे कहा कि विधायक बाबूलाल मरांडी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, सुनील तिवारी, मुकेश कुमार शुक्ला उर्फ पिंकू शुक्ला, पंकज मिश्रा के बढ़ते जनाधार और बढ़ते राजनैतिक कद से बहुत ज्यादा परेशान हैं। इसलिए सीबीआई, ईडी का डर दिखाकर जेएमएम के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा की हत्या करवा देना चाह रहे हैं।
उन्हीने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द मुकेश कुमार शुक्ला को गिरफ्तार करने और इसके साथ संलिप्त सभी लोगों के ऊपर भी कड़ी कानूनी करवाई करने की मांग की है।
साथ ही खतरे को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को सामुचित सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही भाजपा नेता के साजिश को पर्दाफाश करते हुए उन पर कड़ी करवाई की भी मांग की है।
इस विरोध प्रदर्शन में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सामु बास्की, झामुयुमो जिला सचिव स्टीफन मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि जेठा मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला कोषध्यक्ष अर्जुन रजक, पूर्व सचिव रिजवान अंसारी, झामुमो सोशल मीडिया एक्टिविस्ट मो. एजाज अंसारी, युवा नेता शकील अहमद, मरांग मरांडी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला को जल्द गिरफ्तार किया जाय : स्टीफन मुर्मू"
Post a Comment